फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   river

ईशन नदी आज खुद के लिए भगीरथ को तलाश रही

Sun, 25 Sep 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

शहर से गुजरने वाली जीवनदायिनी ईशन नदी आज खुद के लिए भगीरथ को तलाश रही है।शहर से होकर गुजरने वाली ईशन नदी गंगा की सहायक नदी है।

विज्ञापन
river

विस्तार

मैनपुरी। शहर से गुजरने वाली जीवनदायिनी ईशन नदी आज खुद के लिए भगीरथ को तलाश रही है। वर्तमान में शासन और प्रशासन की अनदेखी से नदी का पानी आज दूषित हो चुका है। सीवेज और कूड़े के चलते धीरे-धीरे ये नदी अपना अस्तित्व ही खोती जा रही है।
विज्ञापन

शहर से होकर गुजरने वाली ईशन नदी गंगा की सहायक नदी है। गंगा की सहायक नदी होने के साथ ही ईशन का अपना पौराणिक महत्व भी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार 84 हजार ऋषियों ने ईशन के किनारे ही तपस्या की है। आज भी शहर का सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर हो या फिर च्यवन ऋषि की तपस्थली हो सभी ईशन के तट पर ही हैं। दो दशक पूर्व तक ये नदी किसानों के सिंचाई में अपना अहम योगदान देती थी। एक बड़े भू-भाग को इसी नदी से सिंचाई के लिए पानी मिलता था। लेकिन धीरे-धीरे सफाई के अभाव में नदी का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। नदी के किनारे अवैध निर्माण से पहले नदी संकरी हो गई तो वहीं नालों और शहर से निकलने वाले सीवेज नदी का पानी भी दूषित कर दिया है। हाल यह है कि नदी में अब हर तरफ बस कूड़ा और जलकुंभी ही नजर आ रहीं हैं। कई बार नदी को बचाने को लिए नालों के पानी और सीवेज को रोकने की मांग उठी, लेकिन आज तक इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी। वहीं दूसरी तरफ गंगा को साफ करने की मुहिम भी ईशन की बदहाली के चलते साकार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

---
2015 में आधी नदी की ही हुई थी सफाई
सात साल पहले 2015 में शासन ने ईशन नदी की सफाई कराने के आदेश दिए। इसके बाद सिंचाई विभाग ने काम शुरू भी कराया। आधी नदी में ही सफाई का काम हो पाया था कि एक विवाद के चलते सफाई का कार्य रुक गया। इसके बाद ये कार्य सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-नदी में कूड़ा डंप करना पूर्णतया प्रतिबंधित है। नदी की सफाई के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही ईशन नदी को फिर से निर्मल बनाने के लिए काम शुरू होने कीि उम्मीद है।
-नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed