फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rituals were held for happiness, peace and salvation, Vedic mantras were recited.

Agra News: सुख-शांति और मोक्ष के लिए हुआ विधान, गूंजे वेदमंत्र

Fri, 31 Jul 2026 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rituals were held for happiness, peace and salvation, Vedic mantras were recited.
बाह: बाह के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लघु सिद्धचक्र विधान
बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में बृहस्पतिवार को लघु सिद्धचक्र विधान में कर्मों के नाश, सुख-शांति एवं मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की गई। अभिषेक, पूजन और शांतिधारा के बाद विधानाचार्य घिरोर (मैनपुरी) के ऋषभ जैन शास्त्री ने बताया कि धन-संपत्ति तो आती-जाती रहती है, संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जो मनुष्य भक्ति और पूजन के माध्यम से अपने अहंकार और विकारों का त्याग करता है, तो वह ‘सिद्ध’ बनने की ओर कदम बढ़ाता है। विधान के दौरान केवल थाली में अर्घ्य चढ़ाना काफी नहीं है, हमें अपने भीतर दया, प्रेम, निस्वार्थ सेवा और अहिंसा के संस्कारों को भी संजोना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने भजन के जरिए विधान में शामिल श्रद्धालुओं को बताया कि जीवन के सुख-दुख हमारे अपने कर्मों का फल हैं। विधान और स्वाध्याय के जरिए पापकर्मों की निर्जरा होती है और मन में पवित्रता आती है। वेदमंत्रों के बीच विश्व शांति की प्रार्थना की गई। विधान में नवीन जैन, रजनी जैन को सौधर्म इंद्र, राजेश जैन, रीता जैन को धन कुबेर, अनुभव जैन, निहारिका जैन, अमित जैन, रचना जैन को यज्ञ नायक, मनोज जैन, सारिका जैन आदि को इंद्र और इंद्रायनी की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed