फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ritual worship

उपाकर्म पूजा फेसबुक-यू-ट्यूब पर सुबह से कर सकेंगे विप्रजन

Sun, 02 Aug 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ritual worship
वृंदावन (मथुरा)। आचार्य श्रीनरोत्तम लाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली श्रावणी उपाकर्म पूजा, सप्त ऋषि पूजन और यज्ञोपवीत पूजन इस वर्ष कोरोना बीमारी को देखते हुए सार्वजनिक रूप से केशीघाट पर नहीं होगा। अब केवल ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक, यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित होगा।
विज्ञापन

आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में आयोजित होने वाले इस पूजन में आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भव्य स्तर पर यह श्रावणी उपाकर्म पूजा केशीघाट वृंदावन पर आयोजित होती थी, जिसमें लगभग 300 से 400 विप्रजन सहभागिता करते थे। यह पूजा विप्र मात्र के लिए अत्यंत अनिवार्य पूजा है, लेकिन संक्रमण को देखते हुए इसे केशीघाट पर आयोजित करना और ज्यादा लोगों का एकत्रित होना उचित नहीं होगा। इसी कारण इस पूजा का प्रसारण ऑनलाइन-वे में ही किया जाएगा। इससे सभी विप्रजन भक्तजन अपने-अपने घर में प्रात: 7:30 बजे से इसका लाभ ले पाएंगे और वर्ष भर के अपने समस्त पापों का निवारण करके तेजस्विता की प्राप्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed