फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rising inflation in BJP rule

भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही महंगाई

Sat, 26 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rising inflation in BJP rule
मैनपुरी। महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को नगर के मोहल्ला छपट्टी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शैली शिवहरे के आवास पर हुई। महिला जिलाध्यक्ष रीता नैयर ने कहा भाजपा शासन में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों पर प्रदेश सरकार रोक नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष रीता नैयर ने कहा भाजपा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अधिकरियों की मदद से कब्जा करना चाहती है। विधानसभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा सरकार को आइना दिखाएगी। विधानसभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस का गठन कर लिया जाएगा। महंगाई और अपराध के विरोध में महिला कांग्रेस आंदोलन भी करेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शैली शिवहरे ने कहा कांग्रेस हमेशा विकास की राजनीति करती है। भाजपा धर्म के आधार पर समाज में बिघटन कराने की राजनीति करती है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार को नई योजनाएं बनानी चाहिए। किसानों की समस्याओं का समाधान भी करना चाहिए। इस मौके पर पलक शर्मा, मीनू, सोनी, कामिनी, सोनम, विनीता, साधना, अर्चना, रेखा, ममता, सरोज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed