{"_id":"68fe8a8ca55686b41109a12f","slug":"rishi-from-hingot-in-agra-becomes-assistant-coach-of-the-us-cricket-team-agra-news-c-365-1-sagr1044-105039-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा के हिंगोट वाले ऋषि बने अमेरिकी क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा के हिंगोट वाले ऋषि बने अमेरिकी क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच
Mon, 27 Oct 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बाह क्षेत्र के हिंगोट खेड़ा गांव का नाम इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। आगरा के पत्रकार दंपती सुभाष भारद्वाज और सुनीति भारद्वाज के बेटे ऋषि भारद्वाज को अमेरिकी क्रिकेट टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया है।
बाह क्षेत्र के हिंगोट खेड़ा गांव से निकले ऋषि भारद्वाज अब अमेरिकी टीम के साथ यूएई में चल रही आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरीज 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही है। इसमें यूएई और नेपाल की टीमें भी शामिल हैं। क्रिकेट के इस वैश्विक मंच पर आगरा और हिंगोट का नाम पहुंचना शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। उनके परिवार को स्थानीय स्तर पर हिंगोट वालों के नाम से भी जाना जाता है।
भारतीय संस्कारों से गहरा जुड़ाव
भोपाल से फोन पर बातचीत में पिता सुभाष भारद्वाज ने बताया कि बेटा भले ही अमेरिका में है, लेकिन भारतीय संस्कार और परिवार से उसका जुड़ाव वैसा ही है जैसा बचपन में था। उन्होंने बताया कि ऋषि की पत्नी अमेरिकी मूल की डॉक्टर हैं जिनका नाम परिवार ने गौरी रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी बहू भारतीय परंपराओं को दिल से मानती हैं और हर त्योहार तथा पारिवारिक रस्म में पूरे मन से शामिल होती हैं। ऋषि के छोटे भाई मनी भारद्वाज स्टेट लेवल फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में सेवा दे रहे हैं। परिवार में हमेशा खेलों और अनुशासन का माहौल रहा है।