फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Right To Information Day 2021 Complaint Of Daughter In Law And Police Department

सूचना अधिकार दिवस: बहू की शिकायत की जानकारी भी मांग रहे, एसएसपी दफ्तर में बनी सेल

Tue, 12 Oct 2021 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Oct 2021 12:35 PM IST
सार

लोग थाने और अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने के बजाय सूचना के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सूचना मांगने के लिए दस रुपये का पोस्टल आर्डर लगाना होता है। इसके अलावा डीडी भी दिया जा सकता है। एक महीने के अंदर सूचना उपलब्ध कराई जाती है। 

विज्ञापन
Right To Information Day 2021 Complaint Of Daughter In Law And Police Department
RTI

विस्तार

आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने बताया कि उन्होंने 18 जिलों में वर्ष 2020 में जनवरी से दिसंबर तक लापता बच्चों और बरामद बच्चों की जानकारी पुलिस विभाग से मांगी थी। 17 जिलों से यह सूचना उपलब्ध करा दी गई, लेकिन आगरा में सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।

विज्ञापन


यह मांगी जा रही सूचना
आगरा के थानों में बड़ी संख्या में सीज की गई गाड़ियां खड़ी हैं। इनकी संख्या कितनी है। रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस और इंजन नंबर क्या हैं। बहू ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। उसकी काउंसिलिंग में क्या हुआ, उसने क्या आरोप लगाएं, इसकी क्या रिपोर्ट दी गई। थानेदार की पोस्टिंग कब हुई थी, उन्होंने कब-कब छुट्टी ली है। अब तक किन थानों में पोस्ट रह चुके हैं। थाने में एक सिपाही तीन साल से तैनात है। इतने दिनों से उसके एक ही थाने में रुके रहने के पीछे क्या कारण है, उसके खिलाफ कोई शिकायत है या नहीं।
विज्ञापन


पांच साल में सूचनाएं मांगने वालों की संख्या
वर्ष - संख्या
2017 - 2833
2018 - 2186
2019 - 2080
2020 - 1450
2021 - 1300

दस रुपये करने होते हैं खर्च 
आगरा। लोग थाने और अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने के बजाय सूचना के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सूचना मांगने के लिए दस रुपये का पोस्टल आर्डर लगाना होता है। इसके अलावा डीडी भी दिया जा सकता है। एक महीने के अंदर सूचना उपलब्ध कराई जाती है। सूचना देने के लिए कुछ नियम भी हैं। किसी केस के वादी को सूचना मिल जाती है, जबकि प्रतिवादी को सूचना उपलब्ध कराने का नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार दे रहे जानकारी
सूचना के अधिकार के तहत लोगों को सूचना उपलब्ध कराई जाती हैं। लोग केस की प्रगति से लेकर थानेदार और सिपाही की पोस्टिंग तक की जानकारी ले रहे हैं। किसी केस के प्रतिवादी भी सूचना मांगते हैं। इसके लिए विभाग में एक सेल बनी है। सूचना के लिए आवेदन करने पर नियमानुसार जानकारी दी जाती है। - मुनिराज जी., एसएसपी

आगरा: फिर दिखी विश्वविद्यालय की लापरवाही, प्रोन्नत प्रक्रिया पूरी किए बिना परिणाम जारी, अब बीएससी के छात्र परेशान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed