फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Review's political message, positive vote and micro management

Agra News: समीक्षा का सियासी संदेश...पॉजिटिव वोट और माइक्रो मैनेजमेंट

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Review's political message, positive vote and micro management
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयुक्त सभागार में मंत्री, सांसद, विधायकों और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंडल की 23 विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की गई। जिसका सियासी संदेश साफ था, कोई पॉजिटिव वोट छूटे नहीं। साथ ही बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट मजबूत होना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रज भाजपा का गढ़ है। आगरा में नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद सहित कुल 23 विधानसभा सीटें हैं। जहां एसआईआर हो चुका है, अब फाइनल टच दिया जा रहा है। इस फाइनल टच से पहले सीएम योगी संगठन और सरकार के बीच सेतु की भूमिका में आ गए हैं।
विज्ञापन

मिशन 2027 में सत्ता का रास्ता ब्रज से होकर गुजरेगा। ऐसे में सीएम की समीक्षा के सियासी मायने भी सोमवार को साफ थे। उन्होंने मंडलभर के विधायक, पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं सहित जुट जाने के निर्देश दिए। 11 दिसंबर को एसआईआर प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। तीन दिन शेष हैं। ऐसे में हर बूथ खास है। हर बूथ पर कमल खिलाने में माइक्रो मैनेजमेंट की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की दोहरी रणनीति से भी सीएम ने सतर्क रहने के लिए कहा है। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों के पास हर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े मौजूद थे। किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोट हैं। कितने गणना फॉर्म भरे गए। कितने जमा हुए। कितने मतदाता मृतक, अनुपस्थित और स्थानांतारित मिले।

एसआईआर के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों से बड़े संख्या में सूची से नाम कटना तय माना जा रहा है। ऐसे में कोई पॉजिटिव वोट तो नहीं छूट रहा। इसके लिए सरकार और संगठन दोनों जुट गए हैं। उधर, एसआईआर के बाद की रणनीति भी तय हो गई। भाजपा घर-घर दस्तक देगी। पॉजिटिव वोट को सूची में शामिल कराने पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed