फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue team will evaluate the property of the acquired land

Agra News: अधिग्रहित भूमि की संपत्ति का मूल्यांकन करेगी राजस्व टीम

Wed, 24 Jul 2024 05:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Revenue team will evaluate the property of the acquired land
कासगंज। जिले में 530बी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहित की गई भूमि में निर्माण के कार्य भी हैं। इन निर्माण कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए डीएम ने तीन सप्ताह का समय निर्धारित किया है। संपत्ति मूल्यांकन के उपरांत भू स्वामियों को इसका मुआवजा दिया जाएगा। फिर एनएचएआई के द्वारा अधिग्रहित संपत्ति को तोडकऱ भूमि कब्जे में ली जाएगी।जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन भू स्वामियों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। शासन के शीघ्रता से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश हैं। अधिग्रहित भूमि में संपत्तियों के मूल्यांकन के बिंदु पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तीन सप्ताह में चार चार गांव की संपत्तियों का मूल्यांकन करें और समय से मूल्यांकन पूरा करें। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बिलंब न हो। उन्होंने सदर तहसील के एसडीएम संजीव कुमार को इस संबंध में टीम लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed