{"_id":"69d0acc7de4911f2220420bc","slug":"revenue-officer-assaulted-while-stopping-illegal-encroachment-strangled-and-held-hostage-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी जमीन पर रोकने पहुंचा था अवैध कब्जा; खुद खतरे में पड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी जमीन पर रोकने पहुंचा था अवैध कब्जा; खुद खतरे में पड़ गया
Sat, 04 Apr 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:46 AM IST
सार
आगरा के बरहन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पहुंचे लेखपाल पर आरोपियों ने हमला कर गला दबाने और बंधक बनाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दंबगों की शिकायत करने पहुंचे लेखपाल और अन्य साथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर में सरकारी भूमि पर दीवार बनाकर अवैध कब्जे के विरोध पर पिता-पुत्र ने साथियों संग लेखपाल पर हमला बोल दिया। मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। सीने बैठकर पीटा। बाद में पेड़ से बांधने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। लोगों के आने पर वो किसी तरह बच सके। सूचना पर पुलिस पहुंच गई मगर तब तक आरोपी भाग गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
ग्राम पंचायत मुर्थर, अलीपुर के लेखपाल विनोद कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी कार्य से मुर्थर अलीपुर आए थे। तभी सुबह करीब 10:45 बजे गांव खुशालपुर के खसरा संख्या 620 रकवा 5.6710 हेक्टेयर, जो अभिलेखों में सरकारी भूमि है। उस पर दीवार लगाकर अवैध कब्जे की सूचना मिली थी। इस पर वो मौके पर पहुंच गए। जमीन पर गांव के उदयपाल, उसके बेटे अवनीश कुमार, अजय और दो-तीन अन्य अज्ञात लोग कब्जा कर रहे थे। मजदूर लगाकर दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि पिता-पुत्र सहित अन्य लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद खींचकर ले गए। उनसे मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया। सीने पर पर बैठ गए। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो गई। पेड़ से बांधने की कहने लगे। इस दौरान जमकर पीटा। इससे उनके कान, गले, कमर और पीठ पर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि उनका चश्मा व सोने की चेन भी गिर गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शांति भंग की कार्रवाई के बाद भी बोला हमला
लेखपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर आरोपियों को हिदायत दी गई थी। मगर वो माने नहीं। तब पुलिस ने अवनीश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। वह फरार हो गए हैं। तलाश की जा रही है।