फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue Inspectors’ Salary to Be Stopped if Illegal Hoardings Found in Agra

Agra: अवैध होर्डिंग मिलने पर राजस्व निरीक्षकों का रुकेगा वेतन, अमर उजाला के अभियान का दिखा असर

Tue, 16 Dec 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 11:54 AM IST
सार

अमर उजाला अभियान के बाद अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। सहायक नगर आयुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Revenue Inspectors’ Salary to Be Stopped if Illegal Hoardings Found in Agra
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की खूबसूरती के साथ सरकारी खजाने को दोहरी चोट पहुंचा रहे अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। अवैध होर्डिंग के खिलाफ अमर उजाला के अभियान के बाद निगम ने तय किया है कि क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को नगर निगम की टीमों ने शहर के कई इलाकों में अवैध होर्डिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यमुना किनारा, सिकंदरा, बोदला, फतेहाबाद रोड और एमजी रोड समेत प्रमुख इलाकों से दर्जनों अवैध होर्डिंग हटवाए गए। कई स्थानों पर बिना अनुमति और नियमों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग्स को हटाया गया।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि अभियान एक दिन का नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली कार्रवाई है। अवैध होर्डिंग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed