फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue Inspector taking bribe video goes viral in firozabad

फिरोजाबाद: रिश्वत लेते कानूनगो का वीडियो वायरल, एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी जांच

Wed, 14 Oct 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Revenue Inspector taking bribe video goes viral in firozabad
कानूनगो के हाथ में रिश्वत के रुपये - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के एक कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कानूनगो रुपयों की मांग करते और नोट गिनते दिख रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।

विज्ञापन


वीडियो में एक काश्तकार कानूनगो के सरकारी आवास पर दिख रहा है। वहां वह कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए रुपये देने की बात करता है। कानूनगो लेखपाल द्वारा दो लाख रुपये का काम होने की बात कहता है। काश्तकार उसे कुछ नोट देता है। तब काननूगो उससे पांच हजार रुपये और देने को कहता है। 
विज्ञापन



वीडियो वायरल करने वाले काश्तकार प्रमोद कुमार निवासी नगला गुमानी थाना नारखी ने बताया कि उनके परिवार की भूमि के बंटवारे का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। छह जुलाई 2020 को एसडीएम कोर्ट से दाखिल कब्जा दिलाने के आदेश हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो व लेखपाल को खेत का बंटवारा कराना था। इसके लिए उन्होंने प्रमोद से रुपयों की मांग की। प्रमोद का आरोप है कि उन्होंने शुरुआत में रुपये दे दिए थे। इसके बाद पांच हजार रुपये और दिए, इसकी वीडियो बना ली। 

इसके बाद भी कानूनगो और लेखपाल ने दाखिल कब्जा नहीं दिलाया। इसके लिए 15 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। तब इस वीडियो को वायरल किया है। 15 दिन बाद ही कानूनगो की सेवानिवृत्ति है।

20 दिन पूर्व बनाई थी वीडियो

प्रमोद के मुताबिक रिश्वत लेते वायरल की गई वीडियो करीब 20 दिन पुरानी है। रुपये लेने के बाद भी कानूनगो ने दाखिल कब्जा नहीं दिलाया तो इसे वायरल कर दिया। 

प्रमोद ने उधार लिए थे रुपये : कानूनगो

कानूनगो राजेश कुमार का कहना है कि प्रमोद ने उनसे पांच हजार रुपये उधार लिए थे। वह उन्हें लौटाने घर आया था। उसी का वीडियो बनाकर वह उन्हें बदनाम रहा है।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच तहसीलदार को सौंपी हैं। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed