फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   returning home after visiting Kaila Devi tragic accident took away their lives three died

UP: कैला देवी दर्शन कर लौट रहे थे घर, दर्दनाक हादसे ने छीन ली जिंदगी...तीन की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 11 Nov 2024 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:10 PM IST
सार

कैला देवी मंदिर में दर्शन करने गए आगरा के तीन लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।  
 

विज्ञापन
returning home after visiting Kaila Devi tragic accident took away their lives three died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से कैला देवी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लाैट रहे पीवीसी फैक्टरी के मजदूर सहित तीन लोगों की रविवार रात को धाैलपुर में वाहन की टक्कर से माैत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। मृतक हरदोई के रहने वाले थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। जिस वाहन से हादसा हुआ, पुलिस उसका पता नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


हरदोई के थाना मलनावा स्थित गांव मठफुरिया निवासी अंकित कुशवाह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई अजय उर्फ छोटू (26) आगरा में रहने वाले रिश्तेदार हरिराम के पास आए थे। रविवार सुबह अजय, हरिराम, अनीश और रामनिवास बाइक से कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। रात में वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यहां हुआ हादसा
धौलपुर रोड एनएच 11 बी पर बाडी सदर थाने के गांव सुनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चारों घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उनको बाडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अजय, रामनिवास (18) और अनीश (14) की मौत हो गई। हरिराम (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतक अजय के पिता रामखिलावन कुशवाह ने बाडी सदर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजन ने बताया कि मृतक तोरा चाैकी स्थित सालिगराम काॅलोनी में एक फैक्टरी में काम करते थे। वहीं आवास बना रखा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed