फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A speeding bus full of baraatis lost control and overturned in etah 20 injured

UP: NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल

Mon, 11 Nov 2024 09:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2024 09:26 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि बस जैसे ही पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के आसपास बस पहुंची। गति अधिक होने से अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में पलट गई। 

विज्ञापन
A speeding bus full of baraatis lost control and overturned in etah 20 injured
एटा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली के अमन विहार सुल्तानगंज से नवीगंज मैनपुरी जा रही बरात की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


दिल्ली के अमन विहार निवासी गंगा सिंह ने बताया कि मोहल्ले के पप्पू के बेटे हरीश की बरात जा रही थी। यह बरात बस के माध्यम से मैनपुरी जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र में स्थित दऊआ खेड़ा गांव के लिए निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस जैसे ही पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के आसपास बस पहुंची। गति अधिक होने से अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में पलट गई। पलटते ही बस में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अभी तक दर्जनभर से अधिक घायल मेडिकल कॉलेज पहुंचे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed