फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired UP DGP Prashant Kumar met Saint Premananda in Vrindavan

Sant Premanand: 'जीवन की अंतिम घड़ी आए..', यूपी के रिटायर्ड डीजीपी को संत प्रेमानंद ने दी आध्यात्म की सीख

Thu, 28 Aug 2025 09:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 28 Aug 2025 09:22 PM IST
सार

यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार इनदिनों मथुरा यात्रा पर हैं। इस दाैरान उन्होंने वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। संत ने पूर्व डीजीवी की सेवा यात्रा की सराहना की।

विज्ञापन
Retired UP DGP Prashant Kumar met Saint Premananda in Vrindavan
संत प्रेमानंद व यूपी के रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ब्रहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक यात्रा में उनकी पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा और बेटी भी साथ रहीं।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद महाराज से हुई आत्मीय भेंट के दौरान आध्यात्म और जीवन के गूढ़ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। महाराज ने प्रशांत कुमार की अब तक की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि आपने देश और समाज के लिए जो कार्य किए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। अब समय है कि ईश्वर का स्मरण करें और जीवन को उस दिशा में ले जाएं, जहां आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो। 
विज्ञापन

 

महाराज ने मानव जीवन की दुर्लभता को रेखांकित करते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य का जन्म ही वह अवसर है, जिसमें हम ईश्वर को जान सकते हैं। डिंपल वर्मा ने संत से पारिवारिक जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटी है, उसका विवाह भी करना है। 

इस पर महाराज ने उत्तर दिया, परिवार की सेवा भी परमात्मा की सेवा का ही स्वरूप है। जब हम इसे भगवान की भक्ति समझकर करते हैं, तो वह भी साधना बन जाती है। मुलाकात के अंत में संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें यह संदेश दिया कि जब जीवन की अंतिम घड़ी आए तो वह भगवान की स्मृति में आए। यही मनुष्य जीवन की सच्ची सिद्धि है।

ये भी पढ़ें-UP: लूट के आरोपी ने किया एसओजी प्रभारी का सम्मान...दंगल में भेंट की चांदी की गाय, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed