फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accused of robbery honored police officer in etah

UP: लूट के आरोपी ने किया एसओजी प्रभारी का सम्मान...दंगल में भेंट की चांदी की गाय, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

Thu, 28 Aug 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 28 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

दंगल में एसओजी प्रभारी का सम्मान किया गया। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जो व्यक्ति सम्मानित कर रहा है उस पर कई जिलों में लूट व अन्य संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
accused of robbery honored police officer in etah
एसओजी प्रभारी का सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में अपराधी के हाथ से उपहार लेते एसओजी प्रभारी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मामला बुधवार को जैथरा कस्बा में आयोजित हुए दंगल के सम्मान समारोह का है। दंगल के आयोजक कई मामलों के आरोपी ने एसओजी प्रभारी को चांदी की गाय दूध पीते बछड़े के साथ उपहार स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा के श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान में वीर बजरंगबली धाकड़ दंगल का आयोजन किया गया था। यहां स्थानीय स्तर से लेकर आसपास के कई जिलों के पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल में विजेताओं की घोषणा होने के बाद आयोजकों ने वहां मौजूद पुलिस प्रशासन का सम्मान किया। 
विज्ञापन

 

इसी बीच एसओजी प्रभारी विनोद कुमार को उपहार देने वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो में राकेश कालिया गिहार एसओजी प्रभारी विनोद कुमार को एक चांदी की गाय दूध पीते हुए बछड़े के साथ उपहार में दे रहा है। 

बताया जा रहा है कि राकेश कालिया पर जैथरा थाने के साथ ही आसपास के जनपदों में भी लूट और छिनेती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वायरल फोटो में एसओजी टीम के कई अन्य आरक्षी भी दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल हो गई। मामले में एसओजी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि दंगल देखने के लिए वहां गए थे, भीड़ के बीच में आकर सम्मान दिया गया। जिस वजह से पता नहीं चल पाया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक किस्म का है।

ये भी पढ़ें-वर्दी वालों पर आफत: दरोगा के साथ बीच सड़क पर हुआ ऐसा कांड...हक्के-बक्के रह गए लोग, पुलिसकर्मी रहें सावधान!


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed