फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired soldiers cheated of Rs 74.80 lakh by luring them to double the amount in 25 months mathura crime news

Mathura: 25 महीने में रकम दोगुना करने का लालच देकर रिटायर्ड फौजियों से 74.80 लाख रुपये की ठगी, इस तरह पकड़ में आया शातिर 

Thu, 23 Jun 2022 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से रकम दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले शातिर को दबोच लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
 

विज्ञापन
Retired soldiers cheated of Rs 74.80 lakh by luring them to double the amount in 25 months mathura crime news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में दो साल में रुपये दोगुना करने का लालच देकर रिटायर्ड फौजियों से 74.80 लाख हड़पने वाले जालसाज को हाईवे पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस जालसाज पर 25 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था। इन रिटायर्ड फौजियों को रकम हड़पने से पहले नौकरी भी जालसाज ने दी थी। दो माह तक इनको वेतन देकर जालसाज ने अपने विश्वास में लिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह पुत्र नेत्रपाल निवासी कान्हा माखन वाटिका वृंदावन व उसके साथी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे थे। उनके साथियों की मुलाकात राहुल शर्मा व विकास शर्मा निवासी बलदेवपुरी महोली रोड से हुई। अपने आप को पावन भारती इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय होटल राधा पैलेस वीआईपी मार्ग, रमणरेती वृंदावन का मालिक बताते हुए पीड़ित व उनके दोनों साथी संजीव कुमार व मनोज सिंह को पीएसओ के पद पर अक्तूबर 2019 में नियुक्त कर उनका मासिक वेतन भी निर्धारित कर दिया। 

विज्ञापन

कंपनी का बताई स्कीम 

आरोपी राहुल और विकास ने पीड़ित और उनके दोनों साथियों से कहा कि हमारी कंपनी में एक स्कीम है, जिसमें हम आपके लगाए गए रुपयों को 25 माह में दोगुना कर देंगे। बार-बार इस स्कीम को लेकर फौजियों को उकसाने लगे। इस पर पीड़ित ने वर्ष 2019 व 2020 तक 19 लाख 30 हजार रुपये स्कीम 16.50 लाख कर्ज लेकर दिए। उसके साथी संजीव कुमार ने वर्ष 2019-2020 तक 17 लाख रुपये स्कीम के लिए और तीन लाख रुपये कर्ज लिया और मनोज सिंह ने 10 लाख रुपये स्कीम और 9 लाख रुपये कर्ज के रूप में इन दोनों जालसाजों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन्हें दी गई थी रकम 

हेमंत यादव अकाउंटेंट पुत्र गजराज यादव निवासी शास्त्री नगर, कृष्णानगर व मनोज सेंगर एमडी निवासी राधापुरम व कौशल यादव डायरेक्टर निवासी लिवासपुर दिल्ली को रुपये दिए गए। कुछ समय बाद पता चला कि ये लोग भोले भाले लोगों को स्कीम का झांसा देकर ठगी करते आ रहे हैं। इस प्रकार इन तीनों के 74 लाख 80 हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ अजय कौशल, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और सर्विंलास प्रभारी सोनू कुमार ने 25 हजार के इनामी कौशल यादव डायरेक्टर पुत्र केशव यादव हाल निवासी यादव नगर लिबासपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली मूल निवासी ग्राम कुल्छा थाना शाही बरेली को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed