{"_id":"66c6a6f30f21f22bde09a91f","slug":"retired-soldier-shot-dead-his-16-year-old-son-in-agra-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: रिटायर्ड फौजी की क्रूरता, पिस्टल से नाबालिग बेटे का सीना कर दिया छलनी; घटना से दहशत में पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रिटायर्ड फौजी की क्रूरता, पिस्टल से नाबालिग बेटे का सीना कर दिया छलनी; घटना से दहशत में पूरा परिवार
Thu, 22 Aug 2024 08:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:18 AM IST
सार
रिटायर्ड फौजी की क्रूरता सामने आई है। उसने पिस्टल से अपने ही नाबालिग बेटे का सीना छलनी कर दिया। घटना से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार शाम को घर में सेवानिवृत्त फौजी धीरज गुर्जर ने 16 वर्षीय बेटे विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता नशे में था। घरवालों को गाली दे रहा था। बेटे ने ऊंची आवाज में बोलने से मना किया। घर के अंदर जाने के लिए कहा था। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा की है।
विज्ञापन
एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज शराब पीने का आदी है। बुधवार सुबह भी शराब पीकर आया था। इस बात पर घर में झगड़ा हो गया। शाम को 7 बजे भी गाली दे रहा था। उस समय बेटा विवेक भैंस को सानी लगा रहा था। उसने पिता को गाली देने से मना किया। कहा कि घर के अंदर जाओ। यहां पर सब लोग देख रहे हैं। इस पर वो और गाली देने लगा। बेटा तेज आवाज में पिता को बोलने लगा।
विज्ञापन
इससे धीरज इतना नाराज हुआ कि वह घर के अंदर से लाइसेंस पिस्टल ले आया। विवेक को अंदाजा नहीं था कि पिता गोली चला देगा। विवेक के सीने में गोली लगी। वह गिर पड़ा। आवाज सुनकर मां सुधा और छोटा भाई नितिन आ गए। वह विवेक को उठाने के लिए दौड़े। उधर, धीरज भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विवेक को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कक्षा नौ का छात्र था विवेक
विवेक कक्षा नौ का छात्र था। पिता की जगह घर के कामकाज वही संभालता था। पिता से बेहद प्यार करता था। मगर, किसी को क्या पता था, जिसको वह प्यार करता है, वही एक दिन उसकी जान भी ले लेगा। परिवार के लोग पिता को कोस रहे थे। कह रहे थे कि बेटा तो सिर्फ समझा रहा था।
उसकी जान क्यों ले ली? जीते जी अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता अपने साथ पिस्टल भी ले गया है। पुलिस ने घर से एक और लाइसेंस दोनाली भी बरामद की है। बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। वह रोये जा रही थीं। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।