फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   retired secretary of the Municipal Corporation has filed a case of attempt to murder against the village head

दुस्साहस: प्रधान की शिकायत करना पड़ा भारी, रिटायर्ड सचिव पर चढ़ा दी कार; मुकदमा हुआ दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 12:01 AM IST
सार

किसी मामले में शिकायत पर निलंबित प्रधान ने रिटायर्ड सचिव पर कार चढ़ा दी, जिसमें वे घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
retired secretary of the Municipal Corporation has filed a case of attempt to murder against the village head
थाना सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर के नैनाना ब्राह्मण गांव में रहने वाले नगर निगम के सेवानिवृत्त सचिव ने ग्राम प्रधान पर केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि वह बाइक से थे, प्रधान ने कार से कुचलकर मार डालने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नैनाना ब्राह्मण गांव निवासी अशोक कुमार नगर निगम में सचिव थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान रामकिशन की जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने दूसरे पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी जमीन पर आरसीसी की सड़क बनवा दी थी। जिलाधिकारी ने 15 जनवरी को प्रधान को निलंबित कर दिया था। इससे वो रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि वह रविवार को बाइक से सेवला जाट जा रहे थे। जगन टाॅकीज के पास कार से रामकिशन आ गए। आरोप है कि रामकिशन ने जान से मारने की नीयत से बाइक में टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। इसके बाद भी कार को बैक करके दोबारा टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। काफी चोट लगी हैं। बाइक भी क्षतिग्र्रस्त है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़ित ने पूर्व में प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत की कॉपी भी उपलब्ध कराई है। आरोपी फरार है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed