फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired principal's body found with bundles of bones police investigating alone since his wife's death

UP: रिटायर्ड प्रिंसिपल की लाश और पास पड़े थे 100 और 500 के ढेरों नोट...देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 16 May 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 11:53 AM IST
सार

रिटायर्ड प्रिंसिपल की लाश और पास बिखरी हुए 100 और 500 के नोट। घर का दरवाजा भी खुला हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।  रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत कैसे हुई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 

विज्ञापन
Retired principal's body found with bundles of bones police investigating alone since his wife's death
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट  कस्बे के मोहल्ला रघुनाथपुरा में शुक्रवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामअवतार शर्मा (75) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव चारपाई पर प़ड़ा मिला। पास ही नोटों की गड्डियां रखी थीं। बेटे ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि हृदयाघात से मौत होने का अंदेशा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नदगवां तिराहा, मोहल्ला रघुनाथपुरा में राम अवतार शर्मा (75) अकेले रहते थे। पत्नी मीरा देवी की दो सप्ताह पहले मृत्यु हो गई थी। दो बेटों में बड़े सुनील फतेहाबाद में और दूसरा प्रवीण दिल्ली में रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि राम अवतार रोजाना सुबह ही घर के बाहर निकल आते थे। अकेले उनका मन नहीं लगता था।
विज्ञापन


 

शुक्रवार को देर तक घर से बाहर नहीं निकले। लोगों ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। उनका शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शिक्षक की चारपाई के पास रखी टेबल पर 64,650 रुपये रखे मिले।
 

बेटे सुनील ने कहा कि घर में अलमारी से आभूषण गायब हैं। उन्होंने अपने पास नकदी क्यों रखी। आशंका है कि लूट या चोरी के बाद हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट और हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मृत्यु की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

पत्नी की मृत्यु के बाद बेटों के पास नहीं गए
बुजुर्ग प्रधानाध्यापक राम अवतार शर्मा की पत्नी की 22 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। दो मई को तेरहवीं संस्कार के बाद दोनों बेटे अपने परिवार के साथ चले गए। पिता ने साथ चलने से इन्कार कर दिया। बेटे ने बताया कि उनका आसपास के लोगों से मेलजोल था। तबीयत खराब होती तो उन्हें जानकारी देते।

 

ऑपरेशन सवेरा का कोई लाभ नहीं
पुलिस ने एकाकी बुजुर्गों का ख्याल रखने और उन्हें आपराधिक घटनाओं से बचाने के लिए ऑपरेशन सवेरा की शुरुआत की थी। इसमें बीट के सिपाहियों को अपने इलाके के अकेले रहने वाले बुजुर्गों के पास हर सप्ताह जाना होता है और उनकी खैरियत जानने के लिए कहा गया था। लेकिन यह ऑपरेशन पुलिस की फाइलों तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed