{"_id":"62948ed3c6958d5a0c6be6ca","slug":"retired-asi-of-west-bengal-who-came-to-see-the-tajmahal-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज देखने आए पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत्त एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज देखने आए पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत्त एएसआई की मौत
Mon, 30 May 2022 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 03:00 PM IST
सार
ताज का दीदार करने आए पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत्त एएसआई की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजमहल का दीदार करने रविवार को परिवार सहित आए पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत्त एएसआई दुर्गापदा कुंडू (67) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ताज परिसर में उनकी तबीयत खराब हुई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि दुर्गापदा कुंडू पश्चिम बंगाल के सिरोजपुर, इंग्लिश बाजार मालदा के रहने वाले थे। वह पत्नी, बेटी शताब्दी पदा सहित परिवार के 21 लोगों के साथ यात्रा पर निकले थे। वह उत्तराखंड गए थे। वहां बद्रीनाथ, ऋषिकेश, हरिद्वार का भ्रमण किया। इसके बाद ब्रज के भ्रमण को निकले थे। रविवार सुबह आगरा आए थे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे पहुंचे थे ताजमहल देखने
दुर्गापदा कुंडू सुबह सात बजे ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल परिसर में उन्होंने अपने सीने में दर्द की शिकायत की। परिवारीजनों ने उन्हें बेंच पर बैठा दिया। एएसआई के कर्मचारियों को जानकारी दी, एंबुलेंस से परिजन उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की।
विज्ञापन