फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Results of 100 colleges of Dr Bhimrao Ambedkar University withheld

Agra University: प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं करने पर बड़ा एक्शन, 100 कॉलेजों का परिणाम रुका

Mon, 29 Jun 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 10:17 PM IST
सार

प्रायोगिक अंक जमा करने के लिए कई बार तिथि भी बढ़ाई, लेकिन अभी तक 100 से अधिक कॉलेजों ने अंक जमा नहीं किए हैं। अधूरे अंक होने के कारण परिणाम जारी नहीं हो सकता है। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। 

विज्ञापन
Results of 100 colleges of Dr Bhimrao Ambedkar University withheld
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की गई है। इन कॉलेजों के परिणाम भी रुक गए हैं। इन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इनकी रिपोर्ट राजभवन भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर अप्रैल-मई 2026 के प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की लॉग-इन आईडी पर ऑनलाइन अपलोड करने थे। इन कॉलेजों को 28 जून तक का मौका था। 500 कॉलेजों में से अभी 100 से अधिक कॉलेजों ने प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इन कॉलेजों पर अब 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा। अधूरे अंक देने पर इनका परिणाम भी नहीं जारी हो पा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रायोगिक अंक जमा करने के लिए कई बार तिथि भी बढ़ाई, लेकिन अभी तक 100 से अधिक कॉलेजों ने अंक जमा नहीं किए हैं। अधूरे अंक होने के कारण परिणाम जारी नहीं हो सकता है। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। इन सभी पर जुर्माना लगेगा। इन कॉलेजों की एजेंसी से सूची बनाने के लिए कहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह ने बताया कि हमने अपने एसोसिएशन के व्हाट्स एप ग्रुप पर अंक जल्द प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन से इन कॉलेजों की सूची भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed