राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति-2023: परिणाम हुआ जारी, आगरा के 264 बच्चों को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल मंडल के 645 और आगरा के 264 बच्चों को हर माह एक हजार रुपये मिलेंगे।
विस्तार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति-2023 का परिणाम जारी हो गया है। इसमें मंडल के 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें आगरा जिले के 264 शामिल हैं। इसी तरह अलीगढ़ मंडल में 564 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के डॉ. साहब सिंह ने बताया कि आगरा और अलीगढ़ मंडल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बीते साल नवबंर-दिसंबर में परीक्षा कराई गई थी। इसमें उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने पर कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन कक्षाओं में फेल होने और पढ़ाई बीच में छोड़ने पर ये छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।
आगरा मंडल:
जिला आवंटित सीट उत्तीर्ण परीक्षार्थी
आगरा 269 264
फिरोजाबाद 176 133
मैनपुरी 134 131
मथुरा 165 117
अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़ 212 208
हाथरस 157 121
एटा 145 128
कासगंज 111 107