{"_id":"630268d9dd06706c594abddc","slug":"result-of-1500-students-stuck-due-to-negligence-of-two-colleges-kasganj-news-agr544100193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महाविद्यालयों की लापरवाही से अटका 1500 छात्रों का परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महाविद्यालयों की लापरवाही से अटका 1500 छात्रों का परीक्षाफल
विज्ञापन
कासगंज। दो महाविद्यालयों की लापरवाही से 1500 छात्र परेशान हैं। इन छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम अटके हुए हैं। परीक्षाफल घोषित हो जाने के बाद भी परिणाम की जानकारी न मिल पाने से वे बेचैन हैं। यह स्थिति महाविद्यालयों द्वारा शुल्क जमा न किये जाने से होना बताया जा रहा है।
जिले के महाविद्यालय अभी तक डा. बीआर आंबेडकर विश्व विद्यालय से संबद्घ रहे हैं। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की वर्ष 2021-22 की परीक्षाएं इसी विश्व विद्यालय के माध्यम से संपन्न हुई। महाविद्यालयों को परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षा शुल्क आदि विश्व विद्यालय को जमा करना होता है, लेकिन इस कार्य में केए महाविद्यालय और एमजी डिग्री कॉलेज की लापरवाही सामने आई है।
बताया जाता है कि इन्होंने परीक्षा शुल्क आदि जमा ही नहीं किया। विश्व विद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं, लेकिन शुल्क जमा नहीं करने से इनके परीक्षा परिणाम आनलाइन प्रदर्शित नहीं हो रहे। जिससे छात्रों की चिंता बढ़ गई है।