{"_id":"5f10900b8ebc3e6359325e3a","slug":"result-mainpuri-news-agr450738126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच कॉलेजों का परीक्षा परिणाम रहा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच कॉलेजों का परीक्षा परिणाम रहा शून्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद जिले के पांच कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। प्रधानाचार्यों से न्यूनतम छात्र संख्या और परीक्षा परिणाम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रारूप व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध करा दिया है।
जेडीएसबीएस शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सुल्तानपुर किशन में हाईस्कूल के चार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो परीक्षा में उपस्थित हुए और दोनों ही फेल हो गए। लोक कल्याण इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा में इंटरमीडिएट में नो बच्चे पंजीकृत थे।
पांच परीक्षा में शामिल हुए और सभी फेल हो गए। इसी प्रकार डीएस इंटर कॉलेज पहाड़पुर महगवा में दो बच्चे पंजीकृत थे एक परीक्षा में उपस्थित हुआ और वो फेल गया। प्रभा देवी इंटर कॉलेज जैली बिछवां में दो बच्चे पंजीकृत थे एक परीक्षा में बैठा और फेल हो गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश अग्रवाल के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने इन कॉलेजों के संचालकों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण दें
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षा केंद्र रहे कॉलेजों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं का संख्यात्मक विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं।
पिछले चार साल की परीक्षा के कर्मियों की संख्या दें
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक परीक्षा केंद्र रहे कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पिछले चार वर्ष की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर कार्यरत रहे कर्मियों की समेकित संख्या निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मूल्यांकन केंद्र पर कार्यरत कर्मियों की संख्या दें
जिला विद्यालय निरीक्षक ने वर्ष 2017 से 2020 तक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य के लिए केंद्र बनाए गए जिले के नौ कॉलेजों के प्रधानाचार्य और उप नियंत्रकों को निर्देश दिए हैं कि वे संकलन केंद्र और मूल्यांकन केंद्र पर कार्यरत रहे कर्मियों की समेकित संख्या निर्धारित प्रारूप पर शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।