फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Respect fund of farmers kept going in the accounts of the dead, disclosed in verification

मृतकों के खातों में जाती रही किसानों की सम्मान निधि, सत्यापन में खुलासा

Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Respect fund of farmers kept going in the accounts of the dead, disclosed in verification
कासगंज। जिम्मेदारों की अनदेखी से 800 मृतक किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचती रही। सत्यापन में इसका खुलासा हुआ। अब यह जांच की जा रही है कि किन किन मृतकों के खातों में कितने कितने महीनों की धनराशि पहुंची है। खुलासे के बाद से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर हुई जांच में पाया गया कि कासगंज जिले के 5300 अपात्र किसान सम्मान निधि की धनराशि ले रहे हैं। इस पर कृषि विभाग में खलबली मची और मामले में सत्यापन शुरू हुआ। अब तक किए गए सत्यापन में पाया गया है कि 800 किसान ऐसे हैं जो मरने के बाद भी सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं।
विज्ञापन

उनके खाते में हर माह धनराशि पहुंच रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस मृतक के खाते में कितने महीनों की धनराशि पहुंची है। विभाग अब रिकवरी की तैयारी कर रहा है। तमाम मृतकों के परिजन तो ऐसे रहे होंगे जिन्होंने एटीएम के माध्यम से धनराशि निकाल ली होगी। ऐसे में धनराशि की रिकवरी भी चुनौती ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई सौ पति पत्नियों के खातों में पहुंची धनराशि
अब तक सत्यापन में यह भी पाया गया है कि मृतकों के अलावा 250 ऐसे भी अपात्र हैं जो पति पत्नी हैं और दोनों के ही खातों में सम्मान निधि की धनराशि जाती रही। इनसे भी अब विभाग रिकवरी करेगा। जबकि अन्य अपात्रों का सत्यापन अभी भी जारी है।

- पति पत्नी दोनों को ही योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। ढाई सौ ऐसे अपात्र पाए जा चुके हैं। इसके अलावा 800 अपात्र ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने उनकी मृत्यु की सूचना नहीं दी। इसलिए धनराशि पहुंचती रही। सभी अपात्रों से रिकवरी होगी। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed