फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Resolved rift between couples, made a compromise

Agra News: दंपत्तियों के बीच मनमुटाव किया दूर, कराया समझौता

Sun, 28 Jan 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Resolved rift between couples, made a compromise
कासगंज। परिवार परामर्श केंद्र ने रविवार को दो दंपत्तियों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर समझौता करा दिया। दोनों ही दंपत्तियों ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों को साथ-साथ रहने का भरोसा दिया और समझौता पत्र दाखिल किया। परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों ही दंपत्तियों को प्रेमभाव के साथ रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

काउंसल अशोक गौड़ ने बताया कि काउसंलर की टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी मौजूद रही। परिवार परामर्श केंद्र पर 7 मामलों में दोनों पक्षों के लोग उपस्थित हुए। एक दंपत्ति कुशलता बताने के लिए पहुंचे। दो मामलों में समझौता कराया गया। यह समझौता रेखा निवासी दोहरा थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ एवं देशराज निवासी नगला खार थाना अमांपुर के बीच कराया गया। वहीं दूसरा समझौता बेबी उर्फ आफरीन निवासी मोहल्ला पीरछल्ला एवं नवी हसन के बीच कराया गया। दोनों दंपत्तियों के बीच आपसी कलह थी। जिसके कारण एक दूसरे के साथ रहने को राजी नहीं थे। काउसंलर की टीम में सोनी यादव, डॉ. मनोज शर्मा, देवेंद्र तिवारी एवं अशोक गौड़ ने यह समझौता कराया। इस दौरान महिला पुलिस में उपनिरीक्षक ऊषा रानी, कांस्टेबल सुधा रानी एवं कल्पना ने समझौते में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed