फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Resolve to make the earth green on World Environment Day, plant saplings

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प, लगाए पौधे

Sat, 05 Jun 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make the earth green on World Environment Day, plant saplings
टूंडला तहसील में पौधारोपण करती एसडीएम बुसरा बानो व एनएस छात्र - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में धरा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोगों ने संकल्प लिया। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पौधे लगाए गए। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा तुलसी और अशोक के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर द्वारा एसएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
महापौर नूतन राठोर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा स्थानीय भारत माता पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इंडियन रोटी बैंक के तत्वावधान में विवेकानंद चौक पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। सदस्यों द्वारा 121 तुलसी के पौधों का वितरण किया। संस्था के कोआर्डिनेटर प्रांजल सिंघल, गुरुप्रीत सिंह, सौम्य पालीवाल रहे। संस्कार भारती महानगर शाखा ने भारत माता पार्क में तुलसी के पौधे लगाए। 151 तुलसी के पौधे वितरित किए। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, रवींद्र बंसल, उद्देश्य तिवारी, शिवकांत पलिया, अनुग्रह गोपाल रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर इकाई ने गांधी पार्क में पौधे रौंपे। महानगर अध्यक्ष विजय टाइगर, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अमजद खान रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में पौधोरोपण कार्यक्रम विभव नगर में किया गया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, कैलाश उपाध्याय, नौशाद कुरैशी रहे। लाडडी सेवा समिति की मुन्नी देवी ने पौधरोपण किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नारखी नरेंद्र कुमार के निर्देशन में ग्राम सभा जाखई के प्रधान सोमेश कुमार ने पौधरोपण किया। इस्लामिक सेंटर पर सेक्रेटरी आलम मुस्तफा याकूबी के निर्देशन में मस्जिद आयशा के प्रांगण में पौधे रोपित किए। कठफोरी में ग्राम प्रधान के साथ स्वदेशी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में एसडीएम रेखा एस चौहान ने गांव मे पौधरोपण किया। उपेंद्र चौहान, सौरभ चौहान, विवेक यादव, मातादीन यादव थे। साथी फाउंडेशन के तत्वावधान में 1100 तुलसी के पौधों का रोपण कराया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य मुकेश बंसल टोनी, अर्चित अग्रवाल, शुभम सिंघल, श्रेय बंसल मौजूद रहे। जन कल्याण समिति, कायस्थ महासभा की स्थानीय इकाई के मयंक भटनागर, केपी श्रीवास्तव ने थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित खाली भूमि पर पौधे लगाए। भारत विकास परिषद नेत्र ज्योति सेवा शाखा ने जलेसर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में पौधरोपण किया। मनोज, तरुण, विजय, मनीष, वीरेंद्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य निधि’
टूंडला। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने तहसील टूंडला में पौधरोपण किया। इस कार्य में तहसील प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण की शुरुआत उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो द्वारा पौधा लगाकर की गई। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य निधि है। तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार अनीश सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लक्ष्य, विकास, अंकित, प्रिया मौजूद रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बगीची में पौधरोपण किया। सुशील पोनियां, दुष्यंत जादौन, रामतीर्थ चक, संजय परमार, शर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. चेतन बिहारी सक्सेना ने अपने आवास पर पत्थर चट्टा का पौधा रोपित किया। कोरोना से मुक्ति के लिए हवन किया गया। गांव बन्ना में मोक्षधाम में ग्राम प्रधान एलेश कुमारी ने पौधरोपण किया। वीरेश यादव, परख संस्था के अध्यक्ष उमानंद शर्मा, महासचिव रविन्द्र सिंह एडवोकेट, शंभू दयाल पोरवाल और विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed