{"_id":"64001778a6143071c209a425","slug":"residents-of-uttarakhand-in-agra-celebrate-uttarakhandi-holi-with-pomp-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi: गांव छूटा, परंपरा नहीं...आगरा में भी दिखती है उत्तराखंडी होली की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: गांव छूटा, परंपरा नहीं...आगरा में भी दिखती है उत्तराखंडी होली की झलक
Thu, 02 Mar 2023 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:56 AM IST
सार
आगरा में रहने वाले उत्तराखंडी लोग बड़े ही धूमधाम से उत्तराखंडी होली मनाते हैं। उनकी कहना है कि गांव छूटा ै लेकिन हम परंपरा नहीं छोड़ेंगे। वह ढोल, मंजीरों के साथ टोलियां बनाकर निकलते हैं। गीत गायन के साथ एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
आगरा में दिखती है उत्तराखंडी होली की झलक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्तराखंडी होली की भी झलक दिखती है। यहां गांव छूटा है पर वहां की परंपरा नहीं छूटी। आज भी टोलियां बनाकर ढोलक, मंजीरों के साथ होली के गीत बेड़ू पाको बारो मासा... गाते हुए उत्तराखंड के लोग आगरा में होली मनाते हैं। अपने उत्तराखंड भाइयों के घर जाकर होली की बधाइयां देकर खुशियां साझा करते हैं।
उत्तराखखंड के रहने वाले अरुण नवानी ने बताया कि कई सालों से हम आगरा में ही उत्तराखंड की तरह होली मना लेते हैं। टोलियां बनाकर ढोलक के साथ राजपुरचुंगी,आवास-विकास अपने उत्तराखंडी भाइयों के घर जाकर होली की बधाइयां देते हैं। हालांकि जैसी होली हम अपने गांव में मनाते थे, वैसी शहर में नहीं मना पाते। पर, हम लोग ब्रज की होली व उत्तराखंड की होली एक साथ मना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखखंड के रहने वाले अरुण नवानी ने बताया कि कई सालों से हम आगरा में ही उत्तराखंड की तरह होली मना लेते हैं। टोलियां बनाकर ढोलक के साथ राजपुरचुंगी,आवास-विकास अपने उत्तराखंडी भाइयों के घर जाकर होली की बधाइयां देते हैं। हालांकि जैसी होली हम अपने गांव में मनाते थे, वैसी शहर में नहीं मना पाते। पर, हम लोग ब्रज की होली व उत्तराखंड की होली एक साथ मना लेते हैं।
विज्ञापन
पकवान बनाकर मना लेते हैं त्योहार
अलका रावत ने बताया कि आगरा में 32 साल से परिवार के साथ रह रही हूं। एक बार भी उत्तराखंड स्थित अपने गांव नहीं जा पाई. लेकिन आगरा में हीं रह कर होली वाले दिन उत्तराखंड में बनने वाले पकवान बनाकर अपना त्योहार मना लेती हूं। मुझे याद है कि बचपन में हम बच्चे होली से एक हफ्ते पहले ही टोलियां बना कर घर-घर जाते थे और बदले में परिवार हम लोगों को कोई अनाज कोई पैसा देता था। एक हफ्ते बाद उन पैसों से प्रसाद का बना कर बांटते थे।
विज्ञापन