फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residential institute students await results

Agra News: आवासीय संस्थानों के विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार

Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Residential institute students await results
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार है। परीक्षाएं लेट से होने के कारण मूल्यांकन भी समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ अन्य विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल ग्राम्य विकास संस्थान के छात्र निशांत का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया समय से पूरी न होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इस वजह से परीक्षाएं देर से कराई गईं। अब परिणाम में भी देरी हो रही है। केएमआई, सेठ पदमचंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस और छलेसर कैंपस स्थित संस्थानों के विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार है। मूल्यांकन के समन्वयक प्रो. एसके जैन ने बताया कि विभिन्न परिसरों से उत्तरपुस्तिकाएं लगातार प्राप्त हो रही हैं और मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। मूल्यांकन को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed