फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reshuffle in the working area of three SDM in Mainpuri

UP: मैनपुरी में तीन एसडीएम के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, जानें जिलाधिकारी ने क्यों लिया ये निर्णय

Mon, 07 Aug 2023 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 12:10 AM IST
सार

मैनपुरी, किशनी और घिरोर के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ने रविवार को ये निर्देश जारी किए। पूर्व से तैनात अधिकारियों को मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। 

 

विज्ञापन
Reshuffle in the working area of three SDM in Mainpuri
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मैनपुरी सदर सहित तीन तहसीलों के उप जिलाधिकारी बदल दिए। नवागत उप जिलाधिकारियों को जहां तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं पूर्व से तैनात अधिकारियों को मुख्यालय पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


सदर तहसील पर तैनात एसडीएम नवोदिता शर्मा का स्थानांतरण शासन ने आगरा कर दिया था। रविवार को डीएम ने उन्हें कार्यमुक्त करते हुए नवागत उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार को मैनपुरी सदर की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही किशनी में नवागत उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार और घिरोर में अवनीश कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


किशनी में तैनात राम नारायण को राजस्व अधिकारी मैनपुरी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं घिरोर में एसडीएम के पद पर तैनात रहे नितिन कुमार को मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। रविवार को जिलाधिकारी ने सभी आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed