{"_id":"6030f71c8ebc3ee97d236e93","slug":"reservation-work-begins-for-up-panchayat-elections-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: सदस्य पदों के आरक्षण का काम शुरू, परिवारों की संख्या बनेगी आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: सदस्य पदों के आरक्षण का काम शुरू, परिवारों की संख्या बनेगी आधार
Sun, 21 Feb 2021 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:04 AM IST
सार
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का काम शनिवार से शुरू हो गया है। इसमें प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के पदों का आरक्षण जहां जनसंख्या के आधार पर होगा तो वहीं सदस्यों का आरक्षण परिवारों की संख्या के आधार पर होगा। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विस्तार
मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण में शनिवार को 20 मार्च से आरक्षण प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए शासन द्वारा जारी नियमों के अनुसार निर्धारण किया जा रहा है। प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण प्रस्ताव जहां आबादी के घटते क्रम में ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित कर किया जाएगा तो वहीं सदस्य पदों के लिए नियम अलग होगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य तीनों के लिए ही आबादी के स्थान पर परिवारों की संख्या को अवरोही क्रम में रखते हुए आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। पंचायत राज विभाग इस काम में जुट गया है। एक मार्च तक आरक्षण का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। इसके बाद इसका अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
आरक्षण से बिगड़ सकता है प्रत्याशियों का गणित
विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। ऐसे में बस उन्हें आरक्षण निर्धारित होने का इंतजार है। क्योंकि अगर आरक्षण उनके विपरीत हो जाता है तो वे चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में उनकी निगाह आरक्षण निर्धारण पर ही है।
विज्ञापन
ये हैं आंकड़े
- 549 ग्राम प्रधान के पद
- 30 हैं जिला पंचायत सदस्य के पद
- 09 हैं ब्लॉक प्रमुख के पद
- 761 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद
- 6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) स्वामीदीन ने बताया कि शासन द्वारा आरक्षण निर्धारण के लिए पूरी नियमावली जारी की गई है। इसी के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। कहीं भी किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
- 549 ग्राम प्रधान के पद
- 30 हैं जिला पंचायत सदस्य के पद
- 09 हैं ब्लॉक प्रमुख के पद
- 761 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद
- 6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) स्वामीदीन ने बताया कि शासन द्वारा आरक्षण निर्धारण के लिए पूरी नियमावली जारी की गई है। इसी के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। कहीं भी किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।