{"_id":"60eda16a8ebc3ed6662eb11c","slug":"reservation-reservation-system-nishad-kashyap-samaj-sc-category-political-agenda-tundla-protest-tundla-news-agr4996224141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे निषाद, कश्यप समाज ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे निषाद, कश्यप समाज ने भरी हुंकार
विज्ञापन
टूंडला। आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को निषाद, कश्यप समाज के लोगों ने पदयात्रा निकालकर आरक्षण की हुंकार भरी।
मथुरा निवासी युवा समाजसेवी कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। माता सीयर देवी मंदिर प्रांगण में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि सभी राजनीतिक दल व राजनीतिक पार्टियां आरक्षण देने का वादा कर निषाद, कश्यप समाज का वोट लेती हैं और सरकार बनने के बाद निषादों से किया वादा भूल जाती हैं, जिससे निषाद समुदाय में काफी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि अबकी बार आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। निषाद समाज ने प्रदेश व केंद्र सरकार से अविलंब निषाद समाज का अनुसूचित जाति का आरक्षण जारी करने की मांग की। यात्रा का जगह-जगह निषाद,कश्यप समाज के लोगों ने साफा, माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा में डॉ. डीआर वर्मा, गौरव राजपूत, लेखराज सिंह, बृजेश कश्यप, ब्रजमोहन कश्यप, किशन निषाद, रवि निषाद, सीताराम निषाद, मुन्नालाल निषाद, नरेंद्र निषाद, हरिओम निषाद, अजय निषाद, रनवीर सिंह, आशीष प्रधान आदि मौजूद रहे।