फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reservation List Released For Body Elections In Etah

निकाय चुनाव: एटा में लंबे इंतजार के बाद वार्डों के आरक्षण की सूची जारी, कहीं खुशी तो कहीं मायूसी

Fri, 02 Dec 2022 02:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 02:47 PM IST
सार

एटा जिले की चारों नगर पालिका और सभी छह नगर पंचायतों के वार्ड सभासद पदों के लिए एससी, बीसी, महिला आरक्षण तय कर दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। 

विज्ञापन
Reservation List Released For Body Elections In Etah
एटा नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया गया। शासन के निर्देश पर स्थानीय जिला प्रशासन ने पिछले महीने ही वार्डों के सभासद पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार प्रस्तावित आरक्षण सूचियां तैयार कर लीं थीं। जिन्हें शासन को भेज दिया गया, लेकिन शासन से मुहर लगकर इनको जारी किए जाने में विलंब होता रहा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम 48 जिलों की आरक्षण सूचियां जारी की गईं। इनमें एटा भी शामिल है। यहां की चारों नगर पालिका और सभी छह नगर पंचायतों के वार्ड सभासद पदों के लिए एससी, बीसी, महिला आरक्षण तय कर दिया गया है। इससे काफी पहले से ही तमाम लोगों ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


जिन सीटों पर आरक्षण मुफीद नहीं आया है, उनके लिए चिंता खड़ी हो गई है। तमाम सीटें सामान्य से आरक्षित श्रेणी में चली गई हैं, जिससे सामान्य वर्ग के चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मायूस हैं। वहीं आरक्षित सीट सामान्य में जाने से आरक्षण वाले वर्ग के लिए चिंता खड़ी हो गई है। बहरहाल, शासन ने सूची जारी कर इस पर सात दिन में लोगों से आपत्तियां मांगी है, लेकिन अब इसमें किसी तरह के फेरबदल की गुंजाइश न के बराबर मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां क्या स्थिति

एटा नगर पालिका में वार्ड : 1, 5, 11, 12, 13 महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 अनुसूचित जाति, वार्ड 6, 15, 23 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 7 और 18 पिछड़ा वर्ग महिला तथा शेष वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

मारहरा नगर पालिका में वार्ड : 1, 4, 10 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2, 7, 14, 19 महिला, वार्ड 9, 11, 12, 13 अनुसूचित जाति, वार्ड 17, 18, 22 पिछड़ा वर्ग और वार्ड 23 व 24 पिछड़ा वर्ग महिला के अलावा अन्य वार्ड अनारक्षित हैं।

जलेसर नगर पालिका में वार्ड : 1, 10, 11, 20, 22 महिला, वार्ड 3, 7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 8 अनुसूचित जाति, वार्ड 16, 21 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 17 व 18 पिछड़ा वर्ग महिला के अलवा अन्य वार्ड अनारक्षित हैं।

अलीगंज नगर पालिका में वार्ड : 1, 3, 5, 12, 15, 16 महिला आरक्षित, वार्ड 4, 17 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 10, 14, 18, 23 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8, 13 अनुसूचित जाति शेष सामान्य रखे गए हैं।

नगर पंचायत निधौली कलां : वार्ड 2 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 4, 8 और 9 महिला, वार्ड 10 पिछड़ा वर्ग महिला और शेष पांच वार्ड अनारक्षित हैं।

नवगठित नगर पंचायत मिरहची के वार्ड : 2, 3 अनुसूचित जाति, वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4, 12 महिला, वार्ड 5, 13 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 10 और 13 पिछड़ा वर्ग के लिए तथा अन्य वार्ड अनारक्षित रहेंगे।

नगर पंचायत अवागढ़ में वार्ड : 1, 2 महिला, वार्ड3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 5 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 8 पिछड़ा वर्ग व शेष अनारक्षित किए गए हैं।

नगर पंचायत राजा का रामपुर में वार्ड : 1 व 2 महिला, वार्ड 3 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 10 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला, वाड्र 5, 7 अनुसूचित जाति व अन्य अनरक्षित हैं।

नगर पंचायत जैथरा में वार्ड : 1, 10 महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 9 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जाति, वार्ड 7 पिछड़ा वर्ग तथा अन्य अनारक्षित किए गए हैं। 

नगर पंचायत सकीट में वार्ड : 2, 5 महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 10 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 4 अनुसूचित जाति, वार्ड 9 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तथा अन्य वार्ड अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed