फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reservation Full In Special Trains Before Diwali And Chhath Puja

परेशानी: दिवाली-छठ पूजा के त्योहार से पहले सीटें बुक, कंफर्म सीट मिलना मुश्किल, ट्रेनों में 15 नवंबर तक प्रतीक्षा सूची

Sat, 23 Oct 2021 10:51 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 23 Oct 2021 10:51 AM IST
सार

वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर कंफर्म टिकट को लेकर दिक्कत रहती है। यह स्थिति छठ पूजा तक रहेगी। त्योहार से पहले कुछ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन
Reservation Full In Special Trains Before Diwali And Chhath Puja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा के त्योहार के लिए लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम या लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। एक नवंबर से 15 नवंबर तक कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं है। साप्ताहिक और सप्ताह में दो या तीन दिन चलने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। अभी तक रेलवे ने आगरा मंडल के स्टेशनों पर ठहराव वाली केवल दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


यह है ट्रेनों की स्थिति 
पंजाब मेल: 23 से 28 अक्तूबर तक स्लीपर, फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी में सीट नहीं। वेटिंग 1 से लेकर 50 तक है। एक नवंबर से पांच नवंबर के बीच नो रूम है। 
विज्ञापन

गोवा एक्सप्रेस: 23 से 28 अक्तूबर के बीच एक भी सीट खाली नहीं है। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित सभी क्लासों में यही हाल है। 10 नवंबर के बाद इक्का दुक्का सीटें मिल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना एक्सप्रेस: इसमें स्लीपर में 31 अक्तूबर तक वेटिंग चल रही है। 2 एस क्लास में 28 अक्तूबर को पांच सीट हैं, लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह में सीटें रिक्त नहीं हैं। 
कर्नाटका एक्सप्रेस: स्लीपर में 28 तक वेटिंग 72 पर पहुंच गई है। तीन नवंबर को कोई सीट खाली नहीं है। यही हाल अन्य क्लासों में भी है। 

बाकी ट्रेनों का भी यही हाल
केरला एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस में थर्ड एसी में कुछ सीटें खाली हैं, लेकिन इन दोनों में भी 31 अक्तूबर तक ज्यादातर सीटें भरी हुई हैं। तमिलनाडु, जीटी एक्सप्रेस का भी यही हाल है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली जयपुर इलाहाबाद में सीटें रिक्त नहीं है। इसी तरह पटना कोटा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अजमेर सियालदाह में भी कन्फर्म टिकट हासिल करना टेढ़ी खीर है। ज्यादातर ट्रेनों में यह हाल 15 नवंबर तक है।

दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
रेलवे ने आगरा मंडल में ठहराव वाली दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि त्योहारों से पहले कम से कम छह से आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें और चलाई जानी चाहिए। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर कन्फर्म टिकट को लेकर दिक्कत रहती है। यह स्थिति छठ पूजा तक रहेगी। त्योहार से पहले कुछ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। 

अजमेर सियालदाह दिसंबर से रहेगी निरस्त
कोहरे के सीजन में निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस (अप व डाउन) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 

हादसे में खत्म हुआ परिवार: बाबा जाहरवीर की पूजा के लिए हर वर्ष जाता था शिवकुमार का परिवार, गांव में मातमी सन्नाटा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed