{"_id":"62d43aced12fff22db5aa54e","slug":"reservation-fixed-for-38-vacant-posts-for-panchayat-by-election-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchayat By Election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए आरक्षण तय, चार अगस्त को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat By Election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए आरक्षण तय, चार अगस्त को मतदान
Mon, 18 Jul 2022 05:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:10 AM IST
सार
आगरा में पंचायत के रिक्त 38 पदों के लिए 20 जुलाई को नामांकन और चार अगस्त को मतदान होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए प्रशासन ने रविवार को आरक्षण तय कर दिया है। इसकी सूची पंचायत घर एवं ब्लॉक पर चस्पा कर दी गई है। 20 जुलाई को नामांकन होंगे। चार अगस्त को मतदान होगा। जिले में 34 ग्राम पंचायत एवं 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फतेहाबाद की हिमायुपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 12 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त है। इनके वार्ड संख्या एवं आरक्षण सूची पंचायत घर, ब्लॉक व तहसील में चस्पा कराई है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के लिए यह है आरक्षण
क्षेत्र पंचायत के चार पदों के लिए धनौली पंचायत में वार्ड संख्या चार अनुसूचित वर्ग महिला, फेहपुर सीकरी ब्लॉक की पाली किरावली पंचायत के वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, खंदौली ब्लॉक की पोइया पंचायत का वार्ड 57 महिला और गुढ़ा पंचायत का वार्ड 83 अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
ये है उपचुनाव का कार्यक्रम
- नामांकन: 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
- नामांकन पत्रों की जांच: 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
- नाम वापसी: 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
- चुनाव चिह्न आवंटन: 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
- मतदान: 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
- मतगणना: 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से