फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   republic Day

हाईवे रहेगा वन-वे, शहर में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Sat, 25 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
republic Day
25एमएनपी-20-गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में एक दुकान से तिरंगा खरीदते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस को लेकर जिलेभर में आयोजन होंगे। मैराथन के साथ ही प्रभातफेरी और तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। आयोजनों को लेकर दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। मैराथन को लेकर आगरा बाईपास पर यातायात वन-वे रहेगा। वहीं शहर में भी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम को यातायात का रूट प्लान तैयार किया। रविवार को पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक तीन किलोमीटर लंबी मैराथन होगी। इसके चलते फोरलेन आगरा बाईपास पर एक लेन से ही वाहनों का आवागमन होगा। नार्मल स्कूल कृष्णा टाकीज रोड से सुबह आठ बजे निकलने वाली प्रभातफेरी के चलते कृष्णा टाकीज रोड, बड़ा चौराहा, पुरानी तहसील, लेनगंज, नगर पालिका परिषद की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रभात फेरी संपन्न होने के बाद ही पास धारक वाहनों को बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रमों के चलते शहर में आगरा से आने वाले वाहन बाजार में प्रवेश नहीं करेंगे। बाईपास रोड होते हुए ईशन नदी पुल पहुंचेंगे। वहीं शहर से आगरा जाने वाले वाहन ईशन नदी पुल, राधारमन रोड, भांवत चौराहा, बाईपास रोड होते हुए आगरा के लिए जाएंगे। शहर में सुबह सात बजे से ही घंटाघर, बड़ा चौराहा, करहल चौराहा, आगरा रोड, मदार दरवाजा से बड़े वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री आज होगी रिटायर
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड अंतिम बार थ्री नॉट थ्री के साथ होगी। इसके बाद वर्षों पुराने इस भरोसेमंद शस्त्र को पुलिस सेवा से रिटायर कर दिया जाएगा। जिले में थ्री नॉट थ्री की संख्या करीब नौ सौ के आसपास है। सभी असलाह की जगह वर्तमान में अब अत्याधुनिक इंसास आदि ने ले ली है। पूर्व में अत्याधुनिक शस्त्र मिलने के बाद पुलिस थ्री नॉट थ्री का प्रयोग बंद कर चुकी है।
कहां कब होगा कार्यक्रम
-सुबह आठ बजे नार्मल स्कूल कृष्णा टाकीज से स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
-सुबह 8.30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों ध्वजारोहण होगा।
-सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी।
-सुबह नौ बजे स्टेडियम से बृह्मदेव मंदिर तक तीन किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन होगा।
-सुबह 10 बजे जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा।
-दोपहर दो बजे अमन इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति पर आधारित गीत का मंचन होगा।
-शाम सात बजे नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed