{"_id":"64ac3ad21dc6f9055c033034","slug":"report-sought-on-the-complaint-of-rape-victim-female-advocate-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-815-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुष्कर्म पीड़ित महिला अधिवक्ता की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुष्कर्म पीड़ित महिला अधिवक्ता की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
Mon, 10 Jul 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित महिला अधिवक्ता की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
मैनपुरी। दुष्कर्म पीड़ित महिला अधिवक्ता की शिकायत पर जिला जज ने तीन दिन में शिकायत के संबंध में सीजेएम से आख्या मांगी है। आख्या के साथ ही स्पष्टीकरण भी देने को कहा है।
पीड़ित अधिवक्ता ने सिपाही प्रियांशु पुरोहित के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीजेएम ने सिपाही को 1.5 लाख का बंध पत्र और इतनी धनराशि के दो स्थानीय जमानतगीर दाखिल करने का आदेश दिया था। सिपाही ने कार्यालय के कर्मचारियों से सांठगांठ कर स्थानीय जमानतगीर दाखिल नहीं करके आगरा के जमानतगीर दाखिल कर दिए। पीड़ित महिला अधिवक्ता ने जिला जज से लिखित में शिकायत की। जिला जज ने सीजेएम से तीन दिन में आख्या मांगी है। जिला जज ने स्पष्टीकरण भी देने को कहा है। संवाद