फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report of wife of person found corona infected in Agra has also come positive

Covid in Agra: संक्रमित व्यक्ति की पत्नी भी मिली पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने 22 लोगों के लिए थे नमूने

Sat, 25 Mar 2023 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

आगरा में एक युवक की कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। अब उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य  विभाग ने संपर्क में आए 22 लोगों की जांच कराई थी। हालांकि बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
report of wife of person found corona infected in Agra has also come positive
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को विजय नगर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 22 लोगों के नमूने लिए थे। अब उसकी 38 वर्षीय पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव है। दो दिन बाद फिर उसका नमूना लिया जाएगा।

विज्ञापन

कोरोना की दवाएं उपलब्ध कराई गईं 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 22 लोगों के नमूने शुक्रवार को लिए गए थे। एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच हुई। 21 रिपोर्ट निगेटिव रही। युवक की पत्नी में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। विभाग की टीम ने कोरोना की दवाएं उपलब्ध करा दी हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के संपर्क में आने वाले पड़ोसियों के भी नमूने लिए जाएंगे। बच्चे की रिपोर्ट भले निगेटिव है, उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी। बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसमें अभी छुट्टियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय प्लेस मार्केट के दुकानदारों की भी होगी जांच

विजय नगर निवासी जो युवक कोरोना संक्रमित है, वह संजय प्लेस स्थित मोबाइल के शोरूम में काम करता है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीम भेजकर वहां के दुकानदारों व उनमें काम करने वाले लोगों के नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed