फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of threat filed against six including former chairman

पूर्व चेयरमैन और गुर्गो के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report of threat filed against six including former chairman
करहल। पूर्व चेयरमैन सहित चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एक युवक द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार को चेयरमैन से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। कुछ दिन पूर्व युवक व चेयरमैन के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मोहल्ला बगिया निवासी शशांक चतुर्वेदी और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के बीच कुछ दिन पूर्व फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। दोनों ही गाली गलौज करते हुए एक-दूसरे से बात कर रहे थे। मामले में शशांक की ओर से एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें कहा है कि पूर्व चेयरमैन संजीव यादव भय कायम करने के लिए आए दिन किसी न किसी से हमला करवाते हैं। पूर्व चेयरमैन, अवनीश यादव उर्फ रिंकू, अनुराग यादव, विकास यादव व दो अज्ञात लोगों पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व चेयरमैन संजीव यादव का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। शशांक चतुर्वेदी आए दिन उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। ऑडियो में भी वह उनसे गाली गलौज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed