फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report of preparation sought from the administration regarding the President Visit to Vrindavan

Mathura: राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन से मांगी तैयारियों की रिपोर्ट, 27 जून को हैं संभावित कार्यक्रम

Wed, 22 Jun 2022 11:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए वृंदावन के कृष्णा कुटीर महिला आश्रम सदन के समीप हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। खेतों में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
report of preparation sought from the administration regarding the President Visit to Vrindavan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Twitter@rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 27 जून को वृंदावन आने की संभावना है। इसे लेकर राष्ट्रपति भवन ने मथुरा जिला प्रशासन से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कृष्णा कुटीर महिला आश्रम सदन के समीप हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। खेतों में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के 27 जून या इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने की संभावना है। इस दौरान वह कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रहने वाली माताओं से भी भेंट कर सकते हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जिला प्रशासन से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

महिला आश्रय सदन में मिल चुके हैं कोरोना मरीज 

जिस महिला आश्रय सदन में राष्ट्रपति के आने की संभावना है, वहां बीते दिनों पांच महिलाएं और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दो दिन में कोई नया केस नहीं मिला है। जो महिलाएं संक्रमित मिली थीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका ख्याल रख रही है। तय कार्यक्रम तक मरीजों का होम आइसोलेशन भी समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को गांव नगला रामपाल के समीप हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग पांच-पांच हेलीपैड स्थलों का निर्माण करा रहा है। तीन हेलीपैड राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के लिए और एक-एक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि अभी राष्ट्रपति के आगमन की आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed