{"_id":"614f26f78ebc3e4afd40b386","slug":"report-of-murder-against-engineer-husband-mainpuri-news-agr509017843","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर पति के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर पति के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना बेवर के नगला देवी निवासी इंजीनियर, उसकी भाभी तथा भतीजे के खिलाफ पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर नोएडा के सेक्टर 39 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के सराफान निवासी चंद्रमोहन ने अपनी बहन बिंदू की शादी 20 साल पहले उमेश यादव निवासी नगला देवी थाना बेवर के साथ की थी। शादी के बाद बिंदू के कोई बच्चा नहीं होने के कारण उमेश बिंदू को मानसिक तथा शारीरिक रूप से उत्पीड़ित करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। चंद्रमोहन द्वारा नोएडा के सेक्टर 39 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उमेश यादव नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करता था और वहीं बिहारी कॉलोनी, सहारपुर में बिंदू यादव के साथ रहता था। बिंदू को उमेश की भाभी सुमन यादव तथा भतीजा अभिषेक यादव भी उत्पीड़ित करते थे। 19 सितंबर को बिंदू की नोएडा में ही पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उमेश ने शव को गांव लाकर जलाने की कोशिश की। मायके वालों के पहुंच जाने के कारण शव को जला नहीं सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।