फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of deadly attack filed against BJP leader and others

Agra News: भाजपा नेता व अन्य के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jun 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report of deadly attack filed against BJP leader and others
मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी निवासी अधिवक्ता और साथी पर हमले और लाठी-डंडाें से पीटने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य व साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 31 मई को हुई इस घटना के बाद लगातार अधिवक्ता शिकायत दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी अधिवक्ता विकास कुलश्रेष्ठ 31 मई की रात स्टेशन रोड स्थित अपने चैंबर से घर जा रहे थे। तभी वंशीगोहरा में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य शिवम सिंह उर्फ रवी निवासी उत्तरी छपट्टी, राकेश बाथम निवासी वंशीगोहरा, अनुज यादव उर्फ डब्बू व चार अन्य लोगों ने गाली गलौज कर रोक लिया था। इन लोगों ने अधिवक्ता से अपने साथी गोल्डी को बुलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

गोल्डी के आने के बाद भाजपा नेता व साथियों ने दोनों पर जानलेवा हमला करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गोल्डी वहां से भाग निकला और आरोपियों ने विकास के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता के पिता राजीव कुलश्रेष्ठ अपने भाई गोपाल कुलश्रेष्ठ के साथ वहां पहुंचे। विरोध किया तो भाजपा नेता व साथी असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घायल पुत्र विकास कुलश्रेष्ठ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली में तहरीर भी थी। लेकिन कोतवाली पुलिस मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज करने में टाल मटोल करती रही। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव व उच्चाधिकारियों से शिकायतें की थीं। इसके बाद भी चार दिन तक पीड़ित अधिवक्ता, परिजन की शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी। एकजुट हुए अधिवक्ताओं की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी का असर दिखा और घटना के पांचवें दिन मंगलवार को पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता शिवम सिंह व अन्य के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed