फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report lodged against the doctors in the case of maternal death

Agra News: प्रसूता की मौत मामले में चिकित्सकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report lodged against the doctors in the case of maternal death
किशनी। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के मामले में चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव बरहा निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की सुबह सीएचसी लेकर गए थे। दोपहर करीब दो बजे पूजा को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां एक व्यक्ति द्वारा कस्बा स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही थी। जब वह निजी अस्पताल पहुंचा तो वहां 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। शाम करीब आठ बजे अस्पताल के चिकित्सक हरिकिशन यादव और अनुज यादव पूजा को ऑपरेशन कक्ष में ले गए। परिजन को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

करीब 15 मिनिट बाद अनुज ने बताया कि मरीज गंभीर हो गया है, उसे सैफई ले जाना है। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते, पूजा को वह लोग निजी वाहन से लेकर भाग गए। पीछा करते हुए वह लोग सैफई पहुंचे तो वहा पूजा स्ट्रेचर पर अकेली पड़ी थी। चिकित्सक उसे छोड़ कर भाग गए थे। जब मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक को दिखाया तो बताया कि जच्चा बच्चा की मौत हो चुकी है। उक्त घटना के बाद रंजीत ने चिकित्सकों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed