फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed on in-laws

Agra News: ससुरालीजन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 12 Jul 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jul 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Report filed on in-laws
ससुरालीजन पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी लक्ष्मी देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि चार वर्ष पूर्व पुत्री निशा की शादी जनपद फर्रुखाबाद के गांव पखना निवासी चंदन के साथ की है। लक्ष्मी के एक तीन वर्षीय पुत्री नित्य और 10 माह का पुत्र रिशू है। जेठ अनिल, पिंटू और पति चंदन अतिरिक्त दहेज में 80 हजार रुपये व बाइक की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न करने पर आए दिन पुत्री को मारते पीटते हैं। 20 दिन पूर्व पीटने के बाद पुत्री को घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी होने के बाद वह लोग उसे मायके ले आए। मंगलवार को ससुरालीजन आए और दोनों बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद


बाइक की टक्कर लगने से महिला घायल
मैनपुरी। आगरा बाईपास मार्ग पर मंगलवार की शाम बाइक की टक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई। कस्बा घिरोर निवासी शांतिदेवी अपनी रिश्तेदारी में मैनपुरी आईं थीं। देर शाम वापस लौट रहीं थीं। आगरा रोड बाईपास पर टेंपो से उतरने के बाद कस्बा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed