फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in front of police in case of assault during measurement

Agra News: पैमाइश के दौरान पुलिस के सामने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Report filed in front of police in case of assault during measurement
पैमाइश के दौरान पुलिस के सामने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- गांव संसारपुर में हुई थी घटना, पुलिस ने जांच व कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव संसारपुर में शनिवार को पैमाइश के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष के लोगों को विपक्षी ने पुलिस के सामने ही पीटकर घायल कर दिया था। पुलिसकर्मियों के रोकने पर भी आरोपी नहीं रुके थे। फोर्स के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी जगह की पैमाइश के लिए जिलाधिकारी को आवेदन किया था। अधिकारी के आदेश के बाद शनिवार को 3 सदस्यीय टीम पैमाइश करने के लिए आई हुई थी। टीम जब जगह से कब्जा हटवा रही थी, तभी विपक्षी रामस्वरूप, किशन, विवेक और विशाल ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पिता सरमन को पीटकर घायल कर दिया। उक्त घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed