{"_id":"652cc7b6019b6d8ec60b5776","slug":"report-filed-in-case-of-kidnapping-of-student-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6047-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्रा को अगवा करने के मामले में रिपार्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्रा को अगवा करने के मामले में रिपार्ट दर्ज
Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से छात्रा को अगवा किए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।छात्रा घर से 13 अक्तूबर को 9 बजे निकली। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। इस परिजन की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरु की। परिजन ने रिश्तेदारी एवं उसकी सहेलियों के यहां भी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नही लगा। 13 अक्तूबर रात उसने एक मोबाइल फोन से कॉल कर परिजन को बताया कि वह सहेली के घर पर है। परिजन के द्वारा फिर से उस फोन नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हुआ। परिजन ने पुलिस को अज्ञात के द्वारा छात्रा के अगवा किए जाने की तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि छात्रा को अगवा किए जाने की रिपोर्ट पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद किया जाएगा। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।