{"_id":"65f59ec26ddc92ba0404cd54","slug":"report-filed-in-case-of-assault-during-measurement-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114445-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Sat, 16 Mar 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
-ककरिया में पुलिस के सामने पीटा गया था पीड़ित पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव ककरिया में पैमाइश के दौरान पुलिस के सामने ही रसूखदारों ने पीड़ित पक्ष के लोगों को जमकर पीटा था। इस घटना को पुलिस शुरू में दबाने की कोशिश करती रही। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आखिरकार शनिवार को तीसरे दिन पुलिस को रसूखदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के पिता रमेश चंद्र ने ऑनलाइन शिकायत करते हुए अपनी जमीन की पैमाइश कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद 14 मार्च की शाम लेखपाल टीम और पुलिस के साथ मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। नापजोख चल रही थी। इसी बीच विपक्षी राम सिंह, मान सिंह, सुदेश, सत्यम यादव, शिखा और सविता ने वहां आकर पैमाइश का विरोध करना शुरू कर दिया। राजेश पक्ष के लोगों को पुलिस के सामने ही जमकर पीटा गया था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी लाचार नजर आए थे। मारपीट में शिवरानी, अनिल कुमार और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार्रवाई करने की बजाय पुलिस पूरे मामले को दबाने की कोशिश में जुट गई थी। लेकिन घटना वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार शनिवार को पुलिस ने रसूखदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।