फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed but the person who murdered the woman remains untraced

Agra News: रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन महिला की हत्या करने वाला बेसुराग

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report filed but the person who murdered the woman remains untraced
सांके​तिक - फोटो : सांके​तिक
मैनपुरी। कस्बा करहल के गांव निनौली निवासी महिला जसोदा देवी के हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर, आरोपी अभी तक बेसुराग है। परिजन खुलासे को लेकर एसपी से उम्मीद लगाए हैं। महिला के पिता सुरेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि जिस थाना पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, आखिर उसकी जांच पर कैसे भरोसा कर लें। एसपी किसी अन्य थाना पुलिस से मामले की जांच कराएं।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव निनौली निवासी जसोदा देवी की हत्या 20 दिसंबर को गला घोंट कर की गई थी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या किए जाने की बात सामने आई। इस पर भी करहल पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। इतना ही नहीं मृतका के पिता को भी बेटी की हत्या की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद भी कार्रवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के लिए एसपी ने जांच एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिंह को सौंपी है। एसपी ग्रामीण की जांच के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन महिला की हत्या के मामले को दबाने वाली करहल पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। एसपी के आदेश पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी कौन है और उसने जसोदा को क्यों मारा। इन सभी सवालों के जवाब अभी तक अनसुलझे हैं। मृतका के परिजन भी न्याय के लिए अब एसपी से सही कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed