फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against three for molesting a teenage girl

Agra News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three for molesting a teenage girl
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीवरी में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने आई किशोरी के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ करने एवं उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सहावर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के अन्य बच्चों के साथ रविवार की देर शाम कोतवाली कासगंज क्षेत्र के गांव नीवरी में भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आई थी। रात्रि में अपने गांव लौटते समय गांव नीवरी के निकट रेलवे क्रॉसिंग के निकट पानी पीने के लिए रुकी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगे। किशोरी की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। यह देखकर तीनों बाइक सवार किशोरी को छोड़कर भाग गए। किशोरी ने इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, दो आरोपी गांव नीवरी के हैं, इनके नाम किशोरी को नहीं पता हैं, वहीं तीसरे युवक के बारे में किशोरी को कोई जानकारी नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed