फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against those who beat up BJP leaders

भाजपा नेताओं को पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed against those who beat up BJP leaders
अजीतगंज। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को पीटने के मामले में एलाऊ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री महेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री ममता कठेरिया, कार्यकारिणी सदस्य रोहित कठेरिया, रनवीर जाटव आदि के साथ नगला गजासिंह धोबा गए थे। आरोप है कि वहां गांव निवासी अरविंद शाक्य व उनके भाई संजीव शाक्य ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा। हालांकि पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित की ओर से भाजपा के जनसंपर्क अभियान का जिक्र नहीं किया गया है। सोमवार को उक्त लोगों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया था कि वह लोग भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत गांव में गए थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि महेंद्र कठेरिया निवासी मौजेपुर थाना भोगांव की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed